हीरूभाई पटेल ने साल 1967 में स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गए थे। साल 1977 में इमरजेंसी के बाद चुनाव हुए तो हीरूभाई गुजरात के साबरकाठा लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे। मोरारजी की सरकार में उन्हें वित्त मंत्री का पोर्टफोलियो मिला।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई समाजवादी आर्थिक नीतियों को बदला, विदेशी निवेश की बाधाओं को समाप्त किया और घरेलू उद्योगों की रक्षा करते हुए टैरिफ को कम किया। सभी विदेशी कंपनियों को अपनी भारतीय सहयोगी कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने के लिए कॉरपोरेशन बनाने होंगे। ये नीति उन्होंने ही लाई थी। जिसके चलते कोका-कोला कंपनी को भारत से अपना कारोबार समेट कर जाना पड़ गया था।