13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में दिखेगा नारी शक्ति का दबदबा, इन चेहरों पर दांव लगाएगी पार्टी

BJP candidates second list: पार्टी की दूसरी लिस्ट में नारी शक्ति का दबदबा दिख सकता है। इसके साथ ही पार्टी कई ऐसे महिला नेताओं मैदान में उतार सकती है जिनकी उम्र 50 साल से कम है।

2 min read
Google source verification
 Dominance of women power will be seen in  second list of BJP candidates in Lok Sabha Elections 2024

पिछले 10 साल से केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर चुकी है। पार्टी ने पिछले रविवार को अपने 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के साथ ही पहली अपनी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 195 उम्मीदवारों के इस लिस्ट में 28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। वहीं, अब सूत्रों की माने तो पार्टी की दूसरी लिस्ट में नारी शक्ति का दबदबा दिख सकता है। इसके साथ ही पार्टी कई ऐसे महिला नेताओं मैदान में उतार सकती है जिनकी उम्र 50 साल से कम है और वो लोगों में काफी फेमस हैं।

नवनीत राणा, पंकजा मुंडे जैसे नेताओं को मौका देगी पार्टी

सूत्रों की माने तो पार्टी इस बार महाराष्ट्र की 48 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुंबई में अमित शाह की मीटींग में भाजपा की तरफ से कहा गया है कि अभी भाजपा को ज्यादा सीटों पर लड़ने दें। फिर हम विधानसभा चुनाव में आपके लिए ज्यादा सीटें छोड़ देंगे। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 9 और 4 सीटें अजित पवार की एनसीपी को ऑफर किया हैं।

वहीं, पार्टी नांदेड़ से अशोक चव्हाण की भतीजी मीनल खटगांवकर धुले सीट से धरती देवारे जलगांव सीट से स्मिता वाघल गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटील की बेटी को मौका दे सकती है। भाजपा से ही पार्टी के कद्दावर नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पूनम महाजन और अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को उम्मीदवार बना सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष और आशीष शेलार को भी मिल सकता है लोकसभा टिकट

अहम बात यह है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुबले भी लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। उनके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को भी मौका मिल सकता है। बावनकुले को वर्धा सीट से टिकट मिलने की चर्चा है। इसके अलावा शेलार को उत्तर पश्चिम या उत्तर मध्य मुंबई सीट से टिकट मिल सकता है।

जल्द आने वाली है बीजेपी की दूसरी लिस्ट

बता दें कि भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया था कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नामों पर मुहर लगा दिया है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: जल्द आने वाली है बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बड़े पैमाने पर कटेगा मौजूदा सांसदों का टिकट