30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरे पर PM मोदी ने लिए 10 संकल्प, जानिए गरीबों के उत्थान से लेकर और क्या है शामिल?

Ravan Dahan Updates: दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ये पर्व हमारे लिए संकल्प को दोहराने का मौका है। ये आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है। ये अहंकार पर विजय का पर्व है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Oct 2023, 10:23 PM IST

द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में पीएम मोदी

द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में पीएम मोदी

Ravan Dahan Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी के द्वारका में विजयादशमी उत्सव में भाग लेते हुए देशवासियों से भेद-भाव और अन्य सामाजिक बुराइयों को राष्ट्रभक्ति की भावना से पराजित करने तथा गरीबों की मदद करने संकल्प लेने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने उत्सव में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए देशवासियों को ‘शक्ति उपासन पर्व नवरात्र और विजय पर्व विजियादशमी की शुभकामनाएं दीं।’ प्रधानमंत्री ने अर्थ से लेकर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नयी उड़ानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के भाग्य का उदय होने जा रहा है। ऐसे समय में भारत को सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने अपील की कि रावण के दहन के रूप में बस एक पुतले का दहन ना करें, हर उस बुराई को समाप्त करें जो देश के सौहार्द को तोड़ती है। मोदी ने कहा, विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए।” उन्होंने कहा, हमें समाज में बुराइयों के, भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए।


पीएम मोदी की दस प्रतिज्ञाएं

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए 10 प्रतिज्ञाएं ली। उन्होंने देशवासियों से ये अनुरोध किया।

पहला : पानी बचाएं।
दूसरा : डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दें।
तीसरा : गांव-कस्बों में स्वच्छता को बढ़ावा दें।
चौथा : वोकल फॉर लोकल।
पांचवां : भारत में बने उत्पादों का उपयोग करें।
छठवां : गुणवत्तापूर्ण कार्य, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का समय है।
सातवां : हम पहले देशभर में जाएंगे, इसके बाद विश्व में जाएंगे।
आठवां : किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया जाए, सुपर फूड को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाए।
नौवां : योग, खेल, फिटनेस को प्राथमिकता मिले।
दसवां : हम कम से कम एक गरीब परिवार का साथ देंगे।

राम लला के मंदिर में गूंजा हर स्वर पूरे विश्व को हर्षित करने वाला : पीएम मोदी

वियजदशमी पर पीएम मोदी ने कहा कि हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं, कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया जीकर दिखाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या की अगली रामनवमी पर राम लला के मंदिर में गूंजा हर स्वर पूरे विश्व को हर्षित करने वाला है।


सभी भारतवासियों के सुख और समृद्धि की कामना करती हूं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली के लाल किला के मैदान में दशहरा को लेकर हो रहे कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, विजयदश्मी के पावन अवसर पर मैं देश विदेश में बसे सभी भारतवासियों को बधाई देती हूं और आप सबके सुख और समृद्धि की कामना करती हूं। ये पर्व हमारे महान राष्ट्र के साझा मूल्य को दर्शाता है। ये एक ऐसा पर्व है जो समाज में सच्चाई, नैतिकता और मर्यादापूर्ण व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देता है। आज भी हम भ्रष्टाचार, असमानता, अशिक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद रूपी रावण जैसी कई बुराइयों का सामना कर रहे हैं। प्रभु श्री राम के जीवन मूल्य इन सभी चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाई फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल! आनंद महिंद्रा ने स्टाइलिश अंदाज़ में की सवारी, जानिए खासियत और कीमत

महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में पुतला तैयार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में हो रहे रावण दहन देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां आए हैं। यह पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में तैयार किया गया है। इसका भी दहन किया गया।

यह भी पढ़ें- चलती गाड़ी में सेल्फी लेना परिवार को पड़ा भारी, नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत

पटना और होशियारपुर में हुआ रावण दहन

पंजाब के होशियारपुर और पटना के गांधी मैदान के बाद लेह के पोलो ग्राउंड में भी रावण दहन हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान में भी दशहरा के अवसर पर रावण दहन कर दिया गया है। इस दौरान यहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।