
e commerce app meesho become most downloaded app in october
नई दिल्ली। अगर ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है तो ज्यादातर लोग Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स ऐप पर भरोसा जताते हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है, जिस ऐप पर लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ई-कॉमर्स ऐप Meesho की। बता दें कि यह एक ऐसा ऐप है जहां से लोग खरीदारी तो कर ही सकते हैं, साथ ही पैसे भी कमा सकते हैं।
सबसे ज्यादा हुआ डाउनलोड
इसके साथ ही आप यहां से लोगों को समान बेच सकते हैं और उस पर अपना कमीशन कमा सकते हैं। Meesho एक ऐसी ऐप है जिसने कम समय में काफी लोकप्रियता बटोरी है। घरेलू सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho का कहना है कि अब लोगों उसे खूब प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि Meesho अक्टूबर 2021 में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ई-कॉमर्स ऐप बन गया है।
जानकारी के मुताबिक Meesho को अगस्त से अक्टूबर, 2021 तक ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर 57 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड किया गया है। इसके चलते Meesho भारत में सभी कैटेगरीज में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। यूजर्स से मिल रहे प्यार को लेकर Meesho के संस्थापक और सीईओ विदित आत्रे इनोवेशन्स को वजह मानते हैं।
उनका कहना है कि हमने हमेशा अपने यूजर्स को अपने इनोवेशन्स के केंद्र में रखा। चाहे वह हमारी इंडस्ट्री-फर्स्ट जीरो फीसदी कमीशन मॉडल हो या फिर एक एप्लिकेशन का निर्माण करना हो, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि Meesho को वो लोग भी एक्सेस कर पाएं जो दूर-दराज बैठे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक Meesho अक्टूबर 2021 में दुनियाभर में टॉप 10 सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले गैर-गेमिंग ऐप में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि इस कैटेगरी में शामिल होने वाला यह एकमात्र भारतीय कंपनी और ई-कॉमर्स ऐप बन है।
Updated on:
11 Nov 2021, 10:57 PM IST
Published on:
11 Nov 2021, 10:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.