30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 3.1 रही भूकंप की तीव्रता

Earthquake in Delhi: भारत की राजधानी नई दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार करीब चार बजे कर आठ मिनट पर यह झटका गाजियाबाद, नोएडा सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महसूस किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 15 Oct 2023, 4:33 PM IST

Earthquake in Jammu And Kashmir

Earthquake in JK

Earthquake in Delhi: भारत की राजधानी नई दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार करीब चार बजे कर आठ मिनट पर यह झटका गाजियाबाद, नोएडा सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया है कि इसकी भूकंप तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 रही। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। इसका केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व दिशा की तरफ रहा।

इससे पहले भी तीन अक्टूबर को नेपाल से लेकर दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त भूकंप के झटके लगे थे। इसकी तीव्रता 6.2 थी। एक के बाद एक चार भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया था। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग घर, कार्यालय छोड़कर सड़क पर निकल आए थे।

आपको बता दें कि पृथ्वी चार परतों में बंटी है। इसमें से मेंटल कोर की 50 किलोमीटर मोटी परत है। इसे टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। यह खिसकती रहती हैं। इनकी हलचल से जब अधिक दबाव बनता है तो धरती हिलती है और इसे ही भूकंप कहा जाता है।

यह भी पढ़ें :मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस वे मौत का तांडव, ट्रक, बस और कार की टक्कर में 15 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें :तेलंगाना चुनाव में 75 करोड़ रुपए की सोना, चांदी, हीरा, साड़ी, शराब और नकदी जब्त

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय