हिमाचल प्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार है। चुनावी इतिहास को देंखे तो यहां कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी रही है। लेकिन इस बार यहां आम आदमी पार्टी भी पूरी मजबूती से मैदान में उतर रही है। प्रेस कॉफ्रेंस में चुनाव आयुक्त ने बताया कि आयोग फ्री, फेयर, चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। वोटर आराम से वोट कर सके, यंग और बुर्जुग मतदाता बूथ तक पहुंचे, इस पर विशेष तैयारी की गई है।