26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / Priyanka Gandhi: हिमाचल में प्रियंका 14 अक्टूबर को करेंगी परिवर्तन प्रतीज्ञा रैली

Priyanka Gandhi: हिमाचल में प्रियंका 14 अक्टूबर को करेंगी परिवर्तन प्रतीज्ञा रैली

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं। यहां एक के बाद एक नेता कांग्रेस का हाथ छोडक़र जा रहे हैं। इस बीच कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर को सोलन में परिवर्तन प्रतीज्ञा रैली करेंगी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shadab Ahmed khan

•

Updated: 11 Oct 2022, 6:07 PM IST

priyanka_gandhi_vadra.jpg

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कुछ महीने हुए उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद बनी थी। इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हर्ष महाजन, उनके निकटवर्ती वरिष्ठ नेता धर्मपाल ठाकुर पार्टी छोड़ कर भाजपा में जा चुके हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुखराम शर्मा के पोते अक्षय शर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर मुश्किल बढ़ा दी है। पार्टी को इन झटकों से उबारने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

सोलन में होगी परिवर्तन प्रतीज्ञा रैली

हिमाचल के सोलन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली 14 अक्टूबर को होगी। इसको महासचिव प्रियंका संबोधित करेंगी। गौरतलब है कि यह रैली पहले 10 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम की आशंका के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

रोजगार संघर्ष यात्रा का दूसरा दौर

हिमाचल में कांग्रेस बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाए हुए हैं। इसे लेकर पार्टी की रोजगार संघर्ष यात्रा चल रही है। इसका दूसरा चरण सोमवार को कांगड़ा से शुरू किया गया।

जल्द ही केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक
हिमाचल के टिकटों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें हो चुकी है। एक से तीन नामों के पैनल पर अब केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में चर्चा होगी। इसमें अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित होंगे। यह बैठक अगले एक सप्ताह में हो सकती है।