30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में फिर जारी किया समन, 23 जून को होगी पेशी

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए ईडी ने अब सोनिया गांधी को 23 जून को बुलाया है। इसके लिए ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को नया समन भेजा है। इससे पहले उन्‍हें 8 जून को बुलाया गया था, लेकिन कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आने के कारण सोनिया गांधी ने कुछ समय मांगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Jun 2022, 8:04 AM IST

ED ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में फिर जारी किया समन, 23 जून को होगी पेशी

ED ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में फिर जारी किया समन, 23 जून को होगी पेशी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से संबंधित धनशोधन मामले में 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा ED ने सोनिया गांधी के लिए दोबारा समन जारी किया है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी ने ईडी से पेश होने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा था। इससे पहले ईडी ने सोनिया गांधी को 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर उससे पहले ही वो कोरोना से संक्रमित हो गईं थीं।

सोनिया के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी इस मामले में 13 जून को पूछताछ किए जाने की संभावना है। यह मामला कांग्रेस द्वारा संचालित नेशनल हेराल्ड अखबार की मालिक यंग इंडियन कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से संबंधित है। इस मामले में ED धन शोधन अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया था कि वह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बता दें, इस केस को लेकर 2012 में BJP के नेता और अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक निचली अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं राहुल गांधी को पहले एजेंसी ने 2 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने देश से बाहर होने के कारण नई तारीख की मांग की। ED का कहना है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा अर्जित कथित अवैध संपत्तियों के संबंध में है। अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और गांधी परिवार से पूछताछ ED की जांच का हिस्सा है, ताकि शेयरधारिता पैटर्न, वित्तीय लेनदेन और यंग इंडियन और एजेएल के प्रमोटरों की भूमिका को समझा जा सके। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन के प्रमोटरों और शेयरधारकों में से हैं।

यह भी पढ़ें: पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: पश्चिम बंगाल में भारी प्रदर्शन, नाराज प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद बीजेपी कार्यालय में लगाई आग

दूसरी ओर राहुल गांधी से पूछताछ के दिन 13 जून को कांग्रेस पार्टी शक्ति प्रदर्शन भी दिखाने की तैयारी में लगी हुई है। कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेस के जरिए एआईसीसी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया है की सभी सांसदों और CWC के सदस्य ईडी कार्यालय तक मार्च करेंगे। साथ ही, कांग्रेस पूरे भारत के सभी राज्यों में ईडी कार्यालयों के सामने 'सत्याग्रह' करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2022 Result: राज्यसभा चुनावों के नतीजे घोषित, जानें कहां-कौन जीता?

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग