झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से लगातार नोटिस देने के बावजूद पेश न होने और न ही उसका जवाब देने के कारण ED की टीम आज सुबह-सुबह उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गई। ईडी की टीम पहुंचने के बाद हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सोरेन आवास में ही मौजूद हैं और अगर ED को जरुरत महसूस हुई तो वह आज उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।