scriptEvery Himachal citizen has a loan Rs 1 lakh | Himachal: हर नागरिक पर है 1 लाख का कर्ज, डिप्टी CM ने दी जानकारी | Patrika News

Himachal: हर नागरिक पर है 1 लाख का कर्ज, डिप्टी CM ने दी जानकारी

Published: Sep 22, 2023 06:49:45 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Himachal Monsoon Session 2023: राज्य के डिप्टी CM ने बताया कि RBI की 2022-23 की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल सबसे ज्यादा कर्ज ग्रस्त सूची में पांचवें नंबर पर है। यह बहुत ही चिंता का विषय है।

 Every Himachal citizen has a loan Rs 1 lakh

इस समय हिमाचल प्रदेश का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान राज्य के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने ऐसी जानकारी सदन के सामने रखी जिससे हर कोई चौंक गया। दरअसल, डिप्टी CM ने विधानसभा सत्र के दौरान बताया कि राज्य के हर नागरिक के ऊपर 1 लाख 2 हजार 818 रुपये का कर्ज है।

उन्होनें राज्य के वित्तीय हालात को देखते हुए सिलसिलेवार तरीके से कई आंकड़े रखे और राज्य को कर्ज में डुबोने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। इस पर विधानसभा में मौजूद भाजपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

राज्य के हर नागरिक पर 1 लाख का कर्ज

मानसून सत्र के दौरान राज्य के डिप्टी CM की ओर से वित्तीय स्थिति का आंकड़ा सदन में रखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रदेश की जयराम सरकार के सत्ता छोड़ा तो उस समय हिमाचल पर 76,630 करोड़ रुपए का कर्ज था। वहीं, पूर्व सरकार ने राज्य पर कुल 92,774 करोड़ की कुल देनदारियां छोड़ी। आज हर व्यक्ति पर 1 लाख 2 हजार 818 करोड़ का कर्ज है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.