29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीरी पंडित की हत्या पर फारुख अब्दुल्ला ने BJP पर साधा निशाना, कहा- अब मौतें क्यों हो रही हैं? इसका जिम्मेदार कौन है?

जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडित की हत्या पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने BJP पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने धारा 370 का जिक्र करते हुए सवाल भी किए हैं। उन्होंने कहा कि अब मौतें क्यों हो रही हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Oct 2022, 2:06 PM IST

farooq-abdullah-targeted-bjp-over-the-killing-of-kashmiri-pandit-said-why-are-deaths-happening-now-who-is-responsible-for-this.jpg

Farooq Abdullah targeted BJP over the killing of Kashmiri Pandit, said- why are deaths happening now? Who is responsible for this?

जम्मू कश्मीर के शोपियां में बीते शनिवार 15 अक्टूबर को आतंकियो ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी है, जिसके बारे में पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने केंद्र की BJP सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान अब्दुल्ला ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि "जब तक इंसाफ नहीं होगा तब तक बंद नहीं होगा।

इसके बाद फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि "ये पहले कहते थे कि यह सब 370 के कारण हो रहा है। आज तो 370 नहीं है, फिर क्यों मौतें हो रही हैं? इसका जिम्मेदार कौन है? अगर यहां के हालात बेहतर किए जाते हो तो वह बेचारा पंडित मारा नहीं जाता।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहां हालात बेहतर हैं? मुझे तो नहीं दिखाई दे रहा है।

कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट को आतंकियों ने उनके घर के पास मारी थी गोली
15 अक्टूबर को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर जिले में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट को गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया है कि इस हत्या की जिम्मेंदारी कश्मीर स्वतंत्रता सेनानी ग्रुप ने ली है, जो एक आतंकवादी संगठन है।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी पंडित की हत्या के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा, सड़कों पर उतकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन

लगातार कश्मीरी पंडितों व गैर कश्मीरियों को टारगेट कर रहे हैं आतंकी
जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार टारगेट करके कश्मीरी पंडितों और गैर कश्मीरियों की हत्याएं कर रहे हैं। इससे पहले भी आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में कई कश्मीरी पंडितों और गैर कश्मीरियों की टारगेट कीलिंग के तहत हत्याएं की हैं। वहीं सेना के जवान भी घाटी में आतंकियों का सफाया कर रहे हैं, जिसके कारण आए दिन आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग