31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी से रेप मामले में पिता दोषी करार, पॉक्सो कोर्ट 4 जुलाई को सुनाएगी सजा

पत्नी की मौत के बाद 11 वर्षीय नाबालिग बेटी का रेप करने के घृणित व पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने के मामले में दुष्कर्मी पिता को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट दोषी पिता को 4 जुलाई को सजा सुनाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Jun 2022, 1:37 PM IST

Teenage girl gang-raped in Thane, three Arrested

सोशल मीडिया पर लड़की को दोस्ती पड़ी भारी

बिहार के वैशाली से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पिता को अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी नाबालिग बेटी का रेप करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। नाबालिक बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष जस्टिस पॉक्सो सह एडीजे-6 जीवनलाल के कोर्ट ने दुष्कर्मी पिता दिलीप सहनी को दोषी करार दिया है। अदालत ने सभी सबूतों के आधार पर माना है कि 11 साल की नाबालिग के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया था।

वैशाली जिले के जंदाहा में 3 साल पहले अपनी ही 11 साल की बेटी का रेप करने के घृणित व पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कंलकित करने के मामले में पिता को कोर्ट ने दोषी करार दिया। वहीं, सजा की सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख दी गई है। इस मामले में स्पेशल पीपी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि एक 11 साल की बच्ची के साथ उसी के पिता ने दुष्कर्म किया था और पकड़ा गया था। उसके खिलाफ जंदाहा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पीड़ित बच्ची ने अपने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत में रेप का पिता पर आरोप लगाया था। बच्ची की मां की मौत कई वर्ष पहले ही हो गयी थी। पॉक्सो एक्ट के स्पेशल पीपी मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, मामला 2 फरवरी 2019 का है। इस दिन बच्ची घर में अकेले सोई थी, इसी बीच पिता पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित बच्ची की चचेरी दादी ने यह मंजर देख लिया, जिसके बाद वह शोर मचाने लगी।

यह भी पढ़ें: बिहार में वन विभाग अधिकारी शंभू प्रसाद के कई ठिकानों पर छापा, भ्रष्टाचार के मामले में EOU की कार्रवाई

शोर सुनकर घर के आसपास के लोग जब जुटे तो आरोपी पिता भागने लगा। ग्रामिणों ने आरोपी पिता को तभी पकड़ कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और बच्चीका बयान महिला थाना हाजीपुर में दर्ज किया गया। बयान में बच्ची ने बताया था कि उसके साथ उसके पिता ने जबरन दुष्कर्म किया है और इसके पहले भी उसके पिता ने दुष्कर्म किया था।

बच्ची ने बयान में कहा कि उसके पिता उसके भाई के साथ पंजाब में रहते थे और उसकी मां के देहांत के बाद वह अपनी दादी के साथ गांव में रहती थी। लेकिन पिता कुछ दिनों पहले दादी को भी पंजाब ले गए थे जिसके बाद जब वह वापस आए उन्होंने फिर से दुष्कर्म किया। अदालत ने इस मामले में 18 जून 2019 को संज्ञान में लिया था। इस मामले में कुल 9 गवाह प्रस्तुत किए गए थे। पॉक्सो कोर्ट ने बच्ची के पिता को अब दोषी करार कर दिया है। सजा की सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारिख निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - 'अगर पीड़िता ने नहीं किया विरोध, तो इसका मतलब ये नहीं की रेप के लिए सहमति दी'