अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की जो मूर्ति सबकी आंखों का तारा बनी हुई है, उसे कर्नाटक में मैसूरु के एचडी कोटे से मंगवाई गई श्याम शिला को तराश कर तैयार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि जिस ठेकेदार ने इस शिला को खोदकर निकाला था, उस पर कर्नाटक सरकार ने 80 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया था।