सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से तेल के नए दाम जारी करने के बाद नोएडा में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 17 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल आज 11 पैसे गिरकर 107.48 रुपये लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 10 पैसे गिरकर 94.26 रुपये लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 29 पैसे महंगा हुआ और 97.10 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, राजस्थान में आज भी किसी भी तरह का बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है।