31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नितिन गडकरी बोले- ‘खपत की मात्रा हुई कम, खाने के इरादे में कोई कमी नहीं’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह खाने के शौकीन हैं और शाम को उनके दिमाग में सबसे पहला गंभीर ख्याल यही आता है कि कहां और क्या खाएं। इसके साथ ही उन्होंने एलन मस्क से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Dec 2022, 9:09 PM IST

first-thing-i-think-of-in-evenings-is-what-to-eat-and-in-which-hotel-nitin-gadkari_1.jpg

First thing I think of in evenings is what to eat and in which hotel: Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान बताए कि वह खाने के शौकीन है। उन्होंने कहा कि शाम को सात बजे के बाद मैं जिस गंभीर मसले पर सबसे पहले विचार करता हूं वह यह है कि खाना क्या और कहां खाना है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "उनके खाने के इरादे में कोई कमी नहीं आई है, लेकिन उनकी खपत की मात्रा जरूर कम हो गई है।"

इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि "वह शाकाहारी हैं और कई होटलों में जा चुके हैं।" इसके अलावा उन्होंने खाने-पीने के बारे में बातचीत करने दौरान लोगों को पहले अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचने की सलाह देते हुए कहा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।

एलन मस्क का भारत में स्वागत: नितिन गडकरी
नितिन गडकरी से सवाल किया गया कि आपने एलन मस्क को ठुकरा दिया है क्या? जिसका जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि "एलन मस्क अगर आज भी भारत आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। केवल बात यह है कि चीन में मैन्युफैक्चरिंग होगा तो भारत में मार्केटिंग के लिए उन्हें रियायत नहीं मिलेगी। यदि वह भारत में कही भी मैन्युफैक्चरिंग करेंगे तो उन्हें छूट दी जाएगी।

पेट्रोल-डीजल के यूज के बंद करना चाहते हैं नितिन गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं देश से पेट्रोल-डीजल के यूज के बंद करना चाहता हूं, इसलिए भारत की सभी इलेक्ट्रिक गाड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को प्रोत्साहित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरा 2004 से सपना है और एक दिन ऐसा आएगा कि पेट्रोल-डीजल न के बराबर यूज होगा और ग्रीन हाइड्रोजन की गाड़ियां चलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैं आज भी एथेनॉल से चलने वाली गाड़ी यूज करता हूं।

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज बेंज की कार लॉन्चिंग पर बोले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, 'मैं नहीं खरीद सकता आपकी कार', उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

दिल्ली का पॉल्यूशन लोगों की आयु कम करने वाला
दिल्ली के पॉल्यूशन पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि "दिल्ली का पॉल्यूशन बहुत गंभीर हैं। मैं जब भी दिल्ली आता हूं तो मुझे इंनफेक्शन हो जाता है। ये पॉल्यूशन हमारी आयु कम करने वाला है, जिसका 30% से 45% कारण पेट्रोल डीटल के कारण है। इसके कारण जो ठंडी के समय धुंध होती है वो पराली जलाने के कारण होती है। उन्होंने कहा कि मैं एक महीने में वो प्लांट लांच कर रहा हूं, कि पराली से वायो-बिटमिन तैयार होगा।