
प्रतीकात्मक फोटो
Food Poisoning: तेलंगाना के निजामबाद जिले के एक आवासीय स्कूल में जहरीला भोजन करने के बाद लगभग 90 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। देर रात खाना खाने के बाद छात्रों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री वेमुला प्रसाद ने जांच के दिए आदेश
सड़क और भवन मंत्री वेमुला प्रसाद ने जिला कलेक्टर राजीवगांधी हनुमंथु को मौके पर जांच करने और घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश देकर स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने निज़ामाबाद सरकारी अस्पताल की अधीक्षक प्रथमा राज के साथ बातचीत की और उनसे पीड़ित छात्रों को बेहतर इलाज देने के लिए आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम से मोनू मानेसर गिरफ्तार, जुनैद और नासिर की हत्या का आरोप
Updated on:
12 Sep 2023, 3:29 PM IST
Published on:
12 Sep 2023, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.