31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीरः अपने ही आवास में नजरबंद की गईं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को उनके ही आवास में नजरबंद कर दिया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से पीडीपी अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 17 Nov 2021, 10:33 PM IST

Mehbooba Mufti supports Pak PM stand on says resolving J&K issue & improving India-Pakistan relations

Mehbooba Mufti supports Pak PM stand on says resolving J&K issue & improving India-Pakistan relations

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए नजरबंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर स्थित उनके ही घर में नजरबंद किया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से पीडीपी अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हैदरपोरा एनकाउंटर पर उठाए थे सवाल
बता दें कि पीडीपी अध्यक्ष ने हाल ही में हैदरपोरा एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने केंद्र पर कश्मीर को न संभाल पाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग भी की थी। 15 नवंबर को हैदरपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो साथियों अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल को भी ढेर कर दिया है, वहीं मृतकों के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे आतंकी नहीं थे।

पुलिस महानिरीक्षक का दावा
कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि गुल आतंकवादियों का करीबी सहयोगी था। वहीं भट की बिल्डिंग में एक कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस महानिरीक्षक का दावा है कि यही अवैध कॉल सेंटर आतंकी का ठिकाना था, जिसे 15 नवंबर को सुरक्षाबलों ने निशाना बनाया और दो आतंकियों सहित उनके दोनों साथियों को मार गिराया।

यह भी पढ़ें:बिहार में कोरोना से जान गंवाने वाले निजी डॉक्टरों के परिवारों को सरकार देगी 50 लाख


इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मुफ्ती के साथ वहीं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एनकाउंट की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि मुठभेड़ और मारे गए लोगों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस एनकाउंटर को लेकर उठाए गए सवालों का विश्वसनीय तरीके से जवाब देने की जरूरत है।