21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘संगरूर में युवक के जहर खाने पर भड़की बीजेपी’, गौरव भाटिया ने मांगा सीएम भगवंत मान का इस्तीफा, याद दिलाए 2022 के वादे

Gaurav Bhatia on Jagga Singh Case: संगरूर में युवक जग्गा सिंह के जहर खाने की घटना पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Sep 21, 2026

Gaurav Bhatia on Jagga Singh Case

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Gaurav Bhatia on Bhagwant Mann: पंजाब के संगरूर में युवक जग्गा सिंह के डीसी कार्यालय के बाहर जहर खाने की घटना को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के पुराने वादों पर भी सवाल उठाए। गौरव भाटिया ने दिल्ली में कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने के एक महीने के भीतर पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास और नशामुक्ति के लिए भी छह महीने के भीतर व्यवस्था करने की बात कही गई थी।

जग्गा सिंह के मामले पर क्या बोले भाटिया?

गौरव भाटिया ने कहा कि जग्गा सिंह के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जग्गा सिंह और गुलजार सिंह के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि दोनों परिवारों को न्याय कब मिलेगा। बीजेपी नेता ने कहा कि अगर सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है तो उसे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पंजाबी परिवार के साथ दोबारा ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। बीजेपी नेता ने जग्गा सिंह और गुलजार सिंह के मामलों में उनके परिवारों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री पर डाली है।

गुलजार सिंह का मामला भी उठाया

गौरव भाटिया ने अपने बयान में गुलजार सिंह के मामले का भी जिक्र किया। गुलजार सिंह की मौत के बाद पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, गुलजार सिंह ने अपने इलाके में नशे की समस्या को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल किया था। इसके बाद उन पर माफी मांगने का दबाव बनाए जाने के आरोप लगे थे। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बीजेपी पहले भी गुलजार सिंह के मामले को लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साध चुकी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे की मांग की थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग