
गया के महाबोधि मंदिर में शराब के साथ रूसी बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिहार में शराबबंदी है। बोधगया के प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में एक रूसी बौद्ध भिक्षु शराब के साथ पकड़ा गया। शांति प्राप्ति के लिए रूसी बौद्ध भिक्षु बौद्ध धर्म के तहत तंत्र साधना करने जा रहा था। पर शराब के साथ पकड़े जाने पर भिक्षु को विशेष सुरक्षा कर्मियों ने बोधगया पुलिस को सौंप दिया है। गया पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रूसी बौद्ध भिक्षु को गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज की। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। विश्व धरोहर स्थल गया में रूसी बौद्ध भिक्षु के पास से 100 एमएल की बोतल मिली थी, जिसमें करीब 10 एमएल शराब थी। आरोपी रूसी बौद्ध भिक्षु का नाम इडिपसी एयास है। बोधगया में 22 दिसंबर से बौद्ध गुरु दलाई लामा प्रवास कर रहे हैं।
शराबबंदी का कानून विदेशियों पर भी होता है लागू
बोधगया के डीएसपी अजय प्रसाद ने कहा, 'मंदिर में प्रवेश से पहले जब साधु के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की बोतल मिली। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी है। और यह कानून विदेशियों पर भी लागू होता है।
दिसंबर में भी मिली थीं शराब की बोतलें
दिसंबर माह में भी महाबोधि मंदिर परिसर में सुरक्षा कर्मियों के बैरक के शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। इस मामले में चार सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
तंत्र साधना का बौद्ध धर्म में विशेष स्थान
बौद्ध धर्म में तंत्र साधना का विशेष स्थान है। यहां 21 तारा देवियों की साधना होती है। बीते दिनों बोधगया में मुखोटा डांस हुआ था। यह नृत्य, तंत्र साधना की एक कड़ी है। साथ इस डांस के माध्यम से बुरी आत्माओं को दूर भगाया जाता है। उन पर विजय प्राप्त करने के लिए डांस किया जाता है।
Updated on:
21 Jan 2023, 3:14 PM IST
Published on:
21 Jan 2023, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.