4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक पर बरसे गिरिराज सिंह, वोट बैंक की राजनीति का लगाया आरोप

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने 'सत्याग्रह' प्लेटफॉर्म, SIR और अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर विपक्ष पर कई आरोप लगाए।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 04, 2026

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Photo-IANS)

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर राजनीतिक अवसरवाद, अराजकता और वोट बैंक की राजनीति करने के आरोप लगाए। गिरिराज सिंह ने पटना में अलग-अलग मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब में ये बातें कहीं।

खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसने हिमाचल प्रदेश में 5 साल तक सरकार क्यों बनाए रखी और उससे इस्तीफा क्यों नहीं दिलवाया। उन्होंने केरल और तेलंगाना का भी जिक्र किया और कहा कि अगर कांग्रेस सरकारों के गठन और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाती है तो उसे अपने फैसलों का भी जवाब देना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा, "मीठी बातें तो गले से उतर जाती हैं लेकिन कड़वी बातें थूक दी जाती हैं। जनता ने आपको नकार दिया है।"

राहुल गांधी के 'सत्याग्रह' प्लेटफॉर्म पर सवाल

राहुल गांधी द्वारा 'सत्याग्रह' डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए जाने पर गिरिराज सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने यह प्लेटफॉर्म देशभर के अलग-अलग मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों को एक साथ लाने के उद्देश्य से लॉन्च किया है।

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विपक्ष पर निशाना

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और विपक्ष पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के बीच अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री को चाहे जितने अपशब्द कहें, लेकिन गरीबों के दिल से नरेंद्र मोदी को नहीं निकाल सकते। उन्होंने विपक्षी नेताओं को "डींग मारने वाला और अराजकतावादी" बताते हुए उन पर देश के प्रति अपनापन नहीं होने का आरोप लगाया।

SIR को लेकर विपक्ष पर लगाए आरोप

एसआईआर को लेकर गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्रवाई से इसलिए परेशानी हो रही है क्योंकि वह बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों को भारतीय नागरिक बनाकर उनसे मतदान कराने की कोशिश करना चाहता था।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें बधाई दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और देशहित में कई बांग्लादेशियों को रोकने का काम किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाने और शिकायत करने के लिए निर्धारित प्रावधान मौजूद हैं। उनके मुताबिक, विपक्ष इन प्रावधानों का इस्तेमाल करने के बजाय चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है।

मुस्लिम वोटों को लेकर विपक्ष पर आरोप

केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों पर मुस्लिम वोटों के लिए प्रतिस्पर्धा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर खींचतान चल रही है।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को देशहित से अधिक वोटों की चिंता है।

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी गिरिराज सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव राम मंदिर जाएंगे तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव वोटों के लिए टोपी पहनने तक का काम कर सकते हैं। गिरिराज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेता धार्मिक गतिविधियों को भी वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग