इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन असली लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर उठे सवाल पूरे देश से जुड़े हैं। मसूद ने आरोप लगाया कि कई दशकों में चुनाव आयोग को लेकर जो भरोसा बना था, उसे एक व्यक्ति के फैसलों से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी और उन्हें जवाब देना होगा।