2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के झुग्गी निवासियों के लिए खुशखबरी, नए साल का तोहफा देंगे PM मोदी

Development Project Delhi: पीएम मोदी (PM Modi) आज दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत झुग्गियों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 3 Jan 2025, 9:10 AM IST

PM Modi

PM Modi

Delhi News: दिल्लीवासियों को पीएम मोदी (PM Modi) तोफहा देने वाले है। आज यानी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत झुग्गियों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे। उसके बाद 12 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां भी सौंपेंगे।

नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना को पूर्ण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ परिवेश प्रदान देने के उद्देश्य से बनाया गया है। सरकार द्वारा फ्लैट के निर्माण पर खर्च किए गए प्रत्येक 25 लाख रुपये के लिए पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से भी कम भुगतान करते हैं, जिसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र योगदान और 5 साल के रखरखाव के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं।

कहां-कहां करेंगे उद्घाटन?

प्रधानमंत्री दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (WTC) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (GPRA) टाइप-II क्वार्टर का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रोजेस्ट की खासियत?

नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक कमर्शियल टावरों से बदल दिया है। इससे उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फ़ीट प्रीमियम कमर्शियल जगह मिली है। इस प्रोजेक्ट में हरित भवन कार्यप्रणालियों को शामिल किया गया है, जिसमें शून्य-निर्वहन अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली (Rainwater Harvesting System) जैसे प्रावधान शामिल हैं। सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं, जिनमें 2500 से अधिक आवासीय इकाइयां हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं और जगह का अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया है।

वीर सावरकर कॉलेज का उद्घाटन

पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका में CBSE के एक नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस बिल्डिंग में ऑफिस, ऑडिटोरियम, उन्नत डेटा सेंटर, और जल प्रबंधन प्रणाली जैसी सुविधाएं होंगी। यह इमारत पर्यावरण के अनुकूल तरीके से बनाई गई है और इसे भारतीय हरित भवन परिषद (IGBC) के प्लेटिनम रेटिंग के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

नए प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री दिल्ली यूनिवर्सिटी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 3 नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इनमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में एक नया अकादमिक ब्लॉक, द्वारका के पश्चिमी परिसर में एक और अकादमिक ब्लॉक, और नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का नया भवन शामिल है।

ये भी पढ़े: वीरेंद्र सचदेव ने 'आप' पर बोला बड़ा हमला, कहा- दिल्ली वाले AAP के पाप

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय