
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की,जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "आज की शानदार मुलाकात के लिए धन्यवाद PM नरेंद्र मोदी। आपके नेतृत्व में टेक्नोलॉजी चेंज की स्पीड देखकर प्रेरणा मिलती है। हम मजबूत साझेदारी को जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले एक खुले, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की G20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।"
दरअसल Google के CEO सुंदर पिचाई भारत में Google के सबसे बड़े इवेंट गूगल फॉर इंडिया के 8वें एडिशन में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं। यह प्रोग्राम दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें सूचना एवं तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए थे। इस प्रोग्राम के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।
Google के 100 से अधिक भारतीय भाषाओं के साथ मल्टीमॉडल AI किया पेश
Google के CEO सुंदर पिचाई ने ट्वीट करते हुए कहा कि "भारत में वापस आना बहुत अच्छा है! गूगल फॉर इंडिया पर हमने एक मल्टीमॉडल AI मॉडल पेश किया जिसमें 100 से अधिक भारतीय भाषाएं शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और YourStory.Com की फाउंडर शर्मा श्रद्धा को कार्यक्रम के दौरान बातचीत करने के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा सुंदर पिचाई ने कहा कि AI, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजीविदों की अगली पीढ़ी के साथ अभी भारत में हो रही सभी रोमांचक चीजों से उत्साहित हूं।
इस साल पद्म भूषण से सम्मानित हुए हैं सुंदर पिचाई
सुंदर पिचाई को इस साल की शुरुआत में देश प्रतिष्ठित पद्म भूषण - भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मदुरै में जन्मे पिचाई को बिजनेस की श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें इस महीने की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को में सम्मानित किया गया है। पिचाई ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा था कि "मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। भारत मेरा एक हिस्सा है। मैं जहां भी जाता हूं इसे अपने साथ ले जाता हूं।"
यह भी पढ़ें: Google भारत में ऑनलाइन सुरक्षा के लिए शुरू करेगा अभियान, 1 लाख डेवलपर्स देगा ट्रेनिंग
Updated on:
19 Dec 2022, 8:30 PM IST
Published on:
19 Dec 2022, 8:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.