
Gujarat elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की गुजरात के उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें दिग्गजों के नाम File Photo
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के 1 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को मतदान होंगे। कांग्रेस ने गुजरात की सत्ता पर काबिज होने के लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में राज्यसभा सदस्य अमी याज्ञनिक को अहमदाबाद शहर की घाटलोदिया सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। यहां अमी याज्ञनिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को चुनौती देंगी। पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के पूर्व नेता अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अंजर से रमेशभाई एस डांगर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस की लिस्ट में शामिल अन्य चेहरों की अगर बात करें तो अंजर से रमेशभाई एस डांगर, दीसा से संजय भाईगोवा भाई राबरी, खेरालु से मुकेशभाई एम देसाई, कड़ी से परमार प्रवीण भाई गनपत भाई, हिमतनगरसे कमलेश कुमार जयंतीभाई पटेल, इदर से रामा भाई विरचंदभाई सोलंकी, गांधीनगर साउथ से डॉ. हिमांशु वी पटेल, इलिसब्रिज से भिक्खु दवे, अमराईवाड़ी से धर्मेंद्र शांतिलाल पटेल, दासकरोई से उमेदी भुधाजी जाला, राजकोट रूरल से सुरेश भाई केशरनभाई, जसदान से भोलाभाई गोहिल, जामनगर नॉर्थ से भिपेंद्र सिंह जड़ेजा, कुटियाना से नाथ भाई भूरा भाई, मनावदर से अरविंद भाई लड़ानी को उतारा गया है।
महुवा से कनुभाई केसरिया देंगे चुनौती
इसके अतिरिक्त महुवा से कनुभाई केसरिया, नडियाड से ध्रुवल साधुभाई पटेल, मोरवाहदाफ से स्नेहलता बेन गोविंद भाई, फतेपुरा से रघु दीताभाई मचार, झालोद से मितेश कुमार गारासिया, लिम्खेडा से रमेश कुमार, सयाजीगंज से अमी रावत, अकोटा से रुत्विक जोशी, रौपुरा से संजय पटेल, मंजालपुर से तवशिन सिंह, ओल्पड से दर्शन कुमार नायक, कमरेज से नीलेश कुमार मनसुख भाई, वाराचा रोड से प्रफुल्ल भाई छगन भाई, कतरगाम से कल्पेश हरजीवन भाई, सूरत वेस्ट से संजय रमेशचंद्र पटवा, बरदोली से पन्नाबेन अनिल भाई पटेल, महुवा एससी से हेमांगिनी दीपक कुमार, डंग से मुकेश भाई चंदरभाई पटेल, जलालपोर से रंजीत भाई पांचाल, पर्डी से जयश्री पटेल, कर्पादा से वसंतभाई बरजुभाई पटेल, उमबेरगांव से नरेश भाई वल्वी को उम्मीदवार बनाया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कब होंगे जानें
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी।
यह भी पढ़े - एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को होंगे मतदान
Updated on:
5 Nov 2022, 10:17 AM IST
Published on:
5 Nov 2022, 10:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.