
गुजरात में भूपेंद्र पटेल-मनीषा वकील सहित भाजपा के 5 जीते, 151 सीटों पर चल रही है आगे
गुजरात विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। नई विधानसभा 2022 की बागडोर संभालने वाले और भाजपा के गुजरात के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र पटेल ने घटलोदिया विधानसभा सीट पर सभी पार्टियों के छक्के छुड़ा दिए हैं। भूपेंद्र पटेल को इस वक्त तक करीब 150193 वोट मिले हैं। वहीं उनके मुकाबले में खड़े कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमी याज्ञनिक से हैं। जिन्हे अभी तक 16349 वोट ही मिले हैं। गुजरात चुनाव में हलचल मचाने वाली दल, आम आदमी पार्टी के विजय पटेल की हालात और खस्ताहाल है। विजय पटेल को 11833 वोट मिले हैं। घटलोदिया विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। घटलोदिया विधानसभा सीट से भूपेंद्र पटेल जीत ही गए हैं। वहीं गुजरात में वडोदरा शहर विधानसभा सीट से भाजपा की मनीषा वकील 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 5 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 151 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज़ कर 17 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
मनीषा वकील वडोदरा विधानसभा सीट से विजयी
गुजरात विधानसभा का परिणाम लगभग साफ हो गया है। गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। राज्य की वडोदरा विधानसभा सीट (Vadodara City Assembly Seat Result) पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वडोदरा विधानसभा सीट पर भाजपा की मनीषा वकील आगे चल रही हैं। उनकी जीत तय है। सिर्फ घोषणा की जरूरत है। उन्हें अबतक 89333 मिल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुणवंत्रे परमार को अभी तक महज 10 हजार वोट नसीब हुए हैं। यहां आम आदमी पार्टी के जिगरभाई सोलंकी को सिर्फ 5218 वोट हासिल हुए हैं। चुनाव 2012 में भाजपा उम्मीदवार मनीषाबेन ने 1.3,700 लाख वोट से कांग्रेस की जयश्रीबेन सोलंकी को 51 हजार 889 वोट से हराया था।
जो 92 सीट जीतेगी वही बनाएगी गुजरात में सरकार
गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों पर जो भी पार्टी कम से कम 92 सीट जीतेगी वही गुजरात में सरकार बनाएगी। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीट पर जीत दर्ज करने के बाद BJP ने सरकार बनाई थी। गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता में है।
Updated on:
8 Dec 2022, 1:42 PM IST
Published on:
8 Dec 2022, 1:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.