5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, फंड दिलाने के नाम पर विदेशियों को ठगा, 9 गिरफ्तार

गुरुग्राम में फंड दिलाने के नाम पर विदेशियों को ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात छापेमारी करके 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1.5 लाख रुपए नकद, 4 लैपटॉप और 3 सीपीयू बरामद किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Sep 2022, 3:05 PM IST

gurugram-fake-call-center-duping-foreigners-on-pretext-of-providing-grants-busted-9-held.jpg

Gurugram: Fake call center duping foreigners on pretext of providing grants busted, 9 held

गुरुग्राम में पुलिस ने छापेमारी करके फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सत्येंद्र उर्फ सैम, अंकिस सचदेवा, अभिसावन सबरवाल, एकलव्य, विशाल विश्वकर्मा, थॉमसंग, मगोई गंगलुई और एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमरीकी नागरिकों से 9 हजार अमरीकी डॉलर से लेकर 34 हजार अमरीकी डॉलर फंड दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी।

यह ठगी आरोपी गूगल गिफ्ट कार्ड के जरिए कर रहे थे। DSP इंद्रजीत यादव ने बताया कि हमने एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 48 में JMD मेगापोलिस, सोहना रोड की सातवीं मंजिल पर एक ऑफिस में छापेमारी की।

क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे रिडीम करते थे आरोपी
यह छापेमारी DSP इंद्रजीत यादव और ACP संजीव बल्हारा के नेतृत्व में की गई। DSP ने बताया कि जब हम छापेमारी करने कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो कंपनी से लोगों ने रजिस्ट्रेशन से जुड़े कोई भी डॉक्यूमेंट पेश नहीं किया। हमने जांच की तो पाया कि आरोपियों ने सबसे पहले नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसे जानकारी एकत्रित की। इसके बाद ये आरोपी फंड दिलाने के नाम पर अमरीकी नागरिकों से Google गिफ्ट खरीदने के लिए कहते थे और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे रिडीम करते थे।

धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बताया है कि वह यह ठगी का काम पिछले 6 महीनों से कर रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हम अभी आरोपियों से जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: SBI ने बताए डिजिटल फ्रॉड से बचने के तरीके, ना मानने पर हो सकता है भारी नुकसान