6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल रेल हादसे में 9 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, रेल मंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया

पश्चिम बंगाल के मैनापुरी में बड़े रेल हादसे रेल हादसे में 9 की मौत और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को यहां गुवाहटी-बीकानेर एक्स्प्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

2 min read
Google source verification
Guwahati-Bikaner Express derailed near Domohani West Bengal

पश्चिम बंगाल के मैनापुरी में बड़े रेल हादसे रेल हादसे में 9 की मौत और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को यहां गुवाहटी-बीकानेर एक्स्प्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इनमें से 4 से 5 बोगियां पूरी तरह पलट गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेलवे के बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। फिलहाल हादसे की क्या वजह रही इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार जारी है।

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 गुरुवार शाम करीब पांच बजे पटरी से उतर गई। 12 कोच प्रभावित हुए हैं। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पुलिस भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन बीकानेर से गोवाहटी जा रही थी।

यह भी पढ़ेँः चालक की सजगता से दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस


सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया निर्देश

मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। साथ ही यात्रियों की हर संभव मदद के लिए भी कहा गया है।

यह भी पढ़ेँः गार्ड और ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया बड़ा रेल हादसा, जाने कैसे

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

प्रशासन की प्रथामिकता है कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाए, इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को दूसरी व्यवस्था के जरिए उनके गंतव्य तक ले जाना भी प्रशासन की चुनौती है। हालांकि फिलहाल इनके आस-पास के इलाके में रुकने की व्यवस्था की जा रही है।

सर्दी का मौसम होने की वजह से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि हादसा कोहरे की वजह से हो सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं प्रशासन के सामने भी रेस्क्यू करने में ठंड और कोहरे की वजह से चुनौतियां कुछ ज्यादा हैं।