30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aero India Show 2023 : HAL के एयरक्राफ्ट HLFT-42 पर ‘हनुमान’ की फोटो पर मचा बवाल, हटाई गई तस्वीर, जानें क्या है मामला

Aero India Show 2023 विवाद के बाद एचएएल ने एचएलएफटी-42 विमान से भगवान हनुमान की तस्वीर हटाई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Feb 2023, 3:57 PM IST

hanuman.jpg

Aero India Show 2023 : HAL के एयरक्राफ्ट HLFT-42 पर 'हनुमान' की फोटो पर मचा बवाल, हटाई गई तस्वीर, जानें क्या है मामला

कर्नाटक के बेंगलुरु में Aero India Show 2023 का 14वां संस्करण चल रहा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के स्वदेश एयरक्राफ्ट HLFT-42 पर लगी हनुमान की तस्वीर से बवाल मच गया। इस फोटो में हाथ में गदा लेकर उड़ान भरते भगवान हनुमान की तस्वीर मौजूद थी। साथ ही विमान के ऊपर लिखा हुआ था कि, तूफान आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। विरोध को खत्म करने के लिए भगवान हनुमान की फोटो को हटा दिया गया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सीएमडी सीबी अनंतकृष्णन ने कहाकि, एयरक्राफ्ट के टेल पर लगी भगवान हनुमान की तस्वीर को हटाया गया है। HLFT-42, फाइटर ट्रेनर में हिंदुस्तान लीड को 'नेक्स्ट जनरेशन सुपरसोनिक ट्रेनर' माना जाता है। HAL पहली बार एयरो इंडिया शो 2023 में मॉडल प्रदर्शित कर रहा है।

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जताई खुशी

मामला तब गरमा गया जब केंद्रीय खान, कोयला, कानून और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को भगवान हनुमान की तस्वीर के बारे में ट्वीट कर इस पर खुशी जताई थी। भगवान हनुमान को समर्पित प्रार्थना की एक पंक्ति लेते हुए, मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सुपर जेट मॉडल एचएलएफटी-42 की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कहा था, बजरंगबली (भगवान हनुमान) की तस्वीर को विशेष रूप से जेट पर हाइलाइट किया गया है।

सैनिकों का मनोबल प्रभावित होगा

बस फिर क्या था, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। और बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि, सशस्त्र बलों का कोई धार्मिक प्रतिनिधित्व नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे सैनिकों का मनोबल प्रभावित होगा।

एचएएल ने बचाव किया फिर तस्वीर हटाई

कंपनी ने बचाव करते हुए कहाकि, विमान पर भगवान हनुमान की तस्वीर होने की दो वजह है। यह विमान हनुमान जी की शक्तियों से प्रेरित है। जब उन्होंने पहला ट्रेनर विमान बनाया था, जिसका नाम मारूत था। इसका शब्दिक अर्थ मारूति है यानी कि पवन देव और पवन देव के पुत्र थे भगवान हनुमान। एचएएल ने विवाद को देखने के बाद तस्वीर को हटा दिया। जिससे इस संबंध में बहस समाप्त हो गई।

यह भी पढ़े - Video : Aero India 2023 : आसमान पर दिल बना देख दर्शकों ने खूब बजाई तालियां