29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान चालीसा विवाद: 12 दिनों बाद जेल से बाहर आए राणा दंपती, लीलावती अस्पताल के लिए निकलीं नवनीत राणा

Rana Couple Bail Hearing: मुंबई के सेशंस कोर्ट से नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी है। आज 12 वें दिन राणा दंपति जेल से बाहर आ गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 5 May 2022, 2:21 PM IST

Hanuman Chalisa row: sessions court Bail granted to Navneet Ravi Rana

Hanuman Chalisa row: sessions court Bail granted to Navneet Ravi Rana

Hanuman Chalisa row: निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को सेशंस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राणा दंपति हनुमान चालीसा विवाद के बाद से मुंबई पुलिस की हिरासत में हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उनकी जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने निरस्त कर दी थी जिसके बाद दंपति ने निचली अदालत का रुख किया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान सेशंस कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी वो भी कुछ शर्तों के साथ। शर्तों के उल्लंघन पर दंपति की जमानत रद्द हो सकती है। कोर्ट के आदेश के बाद राणा दंपति को आज 12 वें दिन जेल से रिहा कर दिया गया है। नवनीत राणा को अब लीलावती अस्पताल ले जाया जा रहा है।

कोर्ट ने क्या रखी शर्त?
50 हजार के निजी मुचलके पर राणा दंपति को सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत से पहले कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा के समक्ष इस मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ न करने, कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने और इस तरह का अपराध दोबारा न करने की शर्त रखी है। यदि शर्तों का उल्लंघन दंपति ने किया तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है। आज शाम तक नवनीत राणा और रवि राणा जेल से रिहा हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - नवनीत राणा की फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब घर की जांच करना चाहती है BMC

11 दिनों बाद जेल से राहत
सुनवाई से पूर्व नवनीत राणा की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि 23 अप्रैल को हनुमान चालीसा विवाद को लेकर राणा दंपत्ति को उनके आवास से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने दंपति पर देशद्रोह और लोगों में शत्रुता फैलाने का आरोप के तहत मामला दर्ज किया था। 11 दिनों की जेल के बाद राणा दंपति को सेशंस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।