10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 बड़े हादसे, डूबने से 7 की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। महेंद्रगढ़ में चार युवक नहर में डूब गए जबकि तीन सोनीपत में यमुना नदी में डूब गये।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Sep 2022, 8:24 AM IST

 accidents during Ganesh statue immersion

accidents during Ganesh statue immersion

हरियाणा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग अलग हादसों में डूबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। सोनीपत में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि महेंद्रगढ़ में चार लोगों जान गंवानी पड़ी। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोनीपत के मीमारपुर घाट पर अपने बेटे और भतीजे के साथ गए एक व्यक्ति की गणेश प्रतिमा विसर्जन में डूबने से मौत हो गई। बता दे कि 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। गणेश चतुर्थी को देशभर के कई राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।


महेंद्रगढ़ में कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर गांव झगडोली के पास नहर में यह हादसा हुआ है। गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए करीब नौ लोग पानी की तेज धारा से बह गए। देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ के झगडोली गांव के पास गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए करीब 20-22 लोग नहर में गए थे। इस दौरान कई लोग नहर में डूब गए। अब तक 4 लड़कों की जान जा चुकी है और 4 को सुरक्षित बचा लिया गया है। महेंद्रगढ़ डीसी जेके अबीर ने कहा कि बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें- गणेश विसर्जन यात्रा मेंं हस्त निर्मित 9 फीट की प्रतिमा रही आकर्षक का केन्द



वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन मौतों पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असमय मौत की खबर सदमे में डालने वाली है। हम सभी इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें- प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबा 13 साल का मासूम, देखें Video