31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-NCR में छाए बादल, देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 18 Nov 2021, 5:51 PM IST

Heavy rain alert in many states of the country today

Heavy rain alert in many states of the country today

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज जमकर बारिश हो सकती है। वहीं बारिश के चलते तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु में गुरूवार को जमकर बारिश हुई थी, अभी भी तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन इलाकों में 5 दिनों का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि तटीय और दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं रायलसीमा में अलगे तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 18 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई।

दिल्ली में छाए बादल
विभाग के अनुसार चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट में गुरुवार को तट के आसपास कम दबाव के कारण भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दिल्ली में आज सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। इसके चलते राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बधाई देने पर नहीं मिली मनमानी रकम तो किन्नर ने नवजात को बनाया बंधक, भूख से हुई मौतदेश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के चलते इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं मछुआरों को भी इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय