30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में 36 घंटों से रेंग रही गाड़िया, जानिए क्या है कारण

दिवाली से पहले दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम लग गया है। यहां भी सड़क पर ट्रैफिक थम गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जाम ने ट्रैफिक की रफ्तार को रोक दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Nov 2023, 2:14 PM IST

heavy_traffic_9.jpg

दिवाली से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली-NCR की रफ्तार थम गई है। त्योहार के मौके पर लोग अपने घर जाने के कारण दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में सड़कों पर भारी जाम लग गया है। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को सुबह आनंद विहार आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में गाड़ियां रेंग रही है। दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर जाम की खबर है। 36 घंटों से दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में गाड़ियों रेंग रही है। इसके अलावा दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर देर तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।


आनंद विहार से गुरुग्राम तक जाम ही जाम

दिवाली से पहले शुक्रवार की शाम धनतेरस के दिन दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लगा है। गाजीपुर बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी भीड़ नजर आई। राजधानी में खतरनाक प्रदूषित हवा के कारण केजरीवाल सरकार गाड़ियों को लेकर बार बार अनुरोध कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर पर्थला से गौड़ चौक आने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है।

ट्रैफिक एडवाइजरी के बीच जाम का झाम

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें धनतेरस और दिवाली को लेकर लोगों से कई मार्गों पर जाने से बचने और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया था। भीड़ की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

इन क्षेत्रों में भीड़भाड़

चांदनी चौक, खारी बावली, कनॉट प्लेस, करोल बाग, सरोजिनी नगर, सदर बाजार, लाजपत नगर, यूसुफ सराय मार्केट, नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, तिलक नगर, गांधी नगर, कमला नगर, राजौरी गार्डन, साकेत जे-ब्लॉक, अनुपम सिनेमा मार्केट, और द्वारका सेक्टर 6 और 10 क्षेत्रों में भीड़भाड़ रहने की संभावना है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, असुविधा से बचने, समय और ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए आम जनता को सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो रेल, कारपूल आदि की सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया सेवाओं और ट्रैफिक हेल्प लाइन से जुड़ने से तदनुसार परेशानी मुक्त यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी। मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि वे सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने वाहनों को अधिकृत पार्किंग स्थल में सुरक्षित रूप से पार्क करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की थी एडवाइजरी

दिवाली के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि खारी बावली में चर्च मिशन रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नया बाजार रोड, कनॉट प्लेस में पंचकुइयां रोड, इनर और आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड और गोल मार्केट के आसपास का इलाका, करोल बाग में डीबीजी रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा रोड, फैज रोड, सरोजिनी नगर में अफ्रीका एवेन्यू रोड, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, श्री विनायक मंदिर मार्ग, मोती बाग चौक और एम्स फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, राजमाता विजयाराजे सिंधिया मार्ग, सदर बाजार में आजाद मार्केट की तरफ वीर बंदा बैरागी मार्ग प्रभावित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Special Trains: दुर्ग और पटना के बीच छठ पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स में छूट से एजुकेशन लोन आकर्षक, लोन या सेल्फ फाइनेंस कौन बेहतर