9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: OMG महिला और उसके बच्चों के ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन, सभी सुरक्षित

Bihar: ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के नीचे गिर गई।

2 min read
Google source verification
 High speed train runs over woman and her children in Bihar all safe

वो कहते हैं न 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय... ये कहावत एक बार फिर से सच साबित हुई बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर। यहां एक औरत अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। महिला के नीचे गिरते ही ट्रेन भी चल पड़ी, एक के बाद एक कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं। इस दौरान महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही। गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे। वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेगूसराय से दिल्ली जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय का रहने वाला एक परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा था। यहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में भारी भीड़ थी। उसी में स्टेशन पर मौजूद लोग भी सवार होने लगे। जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला और उसके बच्चों पर पड़ी तो वे घबरा गए। गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे। धीरे-धीरे पूरी ट्रेन गुजर गई. इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया. महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही।

लोग जब तक निकाल पाते चल पड़ी ट्रेन

ट्रेन के नीचे गिरी महिला और बच्चों को जब तक लोग निकालने की कोशिश करते तब तक ट्रेन चल पड़ी। इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर पटरी के पास पड़ी रही, जब पूरी ट्रेन निकल गई, तब महिला और उसके बच्चों को निकाला गया, तीनों सही सलामत थे। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़ें: 'हिजाब बैन' पर पलटी कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार? चुनाव के पहले किया था ये वादा