मृतकों की पहचान 58 वर्षीय दीपक नारायण , 65वर्षीय राजेंद्र पाठक और 64 वर्षीय अशोक मधुकर के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने किन्नौर में 4,696 मीटर बुरान दर्रे पर कुल 13 में से 10 लोगों को बचा लिया। अधिकारियों ने बताया कि 13 ट्रैकर्स का एक समूह रोहड़ू के जंगलीख इलाके से, शिमला के सांगला, किन्नौर पहुंचने के लिए निकला था।