30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IB High Level Meeting: गृहमंत्री अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह ने की इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि आजादी से अब तक देश में शांति बनाए रखने में IB ने अहम योगदान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

anurag mishra

•

Updated: 10 Nov 2022, 8:04 AM IST

home-minister-amit-shah-held-high-level-meeting-with-intelligence-bureau-officials.jpg

Home Minister Amit Shah held high level meeting with Intelligence Bureau officials

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार यानी आज नई दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही बैठक में काउंटर टेररिज्म, साइबर सुरक्षा, कट्टरवाद से खतरे, राष्ट्र की अखंडता, सीमा से जुड़े पहलुओं, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार सुरक्षा के सभी पहलुओं को मजबूत करने और राष्ट्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पिछले 8 सालों में देश की आंतरिक सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि आजादी से अब तक देश में शांति बनाए रखने के लिए IB ने बिना किसी यश के गुमनाम तरीके से अहम योगदान दिया। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के साथ ही इसके सपोर्ट सिस्टम के साथ है। जब तक हम इन दोनों से सख्ती से नहीं लड़ते तब तक आतंकवाद पर जीत हासिल नहीं होगी।

गृहमंत्री ने आतंकवाद और ड्रग्स-रोधी ऐजेंसियों के बीच संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर
गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों की आतंकवाद-रोधी और ड्रग्स-रोधी ऐजेंसियों के बीच संपर्क बढ़ाने व सूचना शेयर करने की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने की जरूरतों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद पर काबू पाने के लिए उसके फायनेंशियल और लॉजिस्टिकल सपोर्ट सिस्टम को खत्म करने की जरूरत है।

नारकोटिक्स युवा पीढ़ी के साथ देश की आतंरिक सुरक्षा को भी करता है प्रभावित: गृहमंत्री
इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि "हमें देश की तटीय सुरक्षा को भी अभेद्य बनाना होगा, जिसके लिए सबसे छोटे और सबसे आइसोलेटेड पोर्ट पर भी हमारी पैनी नजर होनी चाहिए। नारकोटिक्स न सिर्फ देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करता है बल्कि इससे कमाया गया पैसा, देश की आतंरिक सुरक्षा को भी प्रभावित करता है। इसीलिए इसके नाश के लिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीमापार ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की हो रही तस्करी को रोकने के लिए हमें ड्रोन-विरोधी तकनीक का अधिकतम यूज करना होगा।

यह भी पढ़ें: आतंकवाद सबसे बड़ा अपराध, इंटरपोल अगले 50 साल के लिए तैयार करे योजना- HM अमित शाह