30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के नए वेरिएंट ने विदेशों में मचाया कोहराम, जानिए भारत को कितना खतरा? ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट और उसके कई सब-वेरिएंट ने दुनियाभर में कहर मचाया था। अब ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीएफ.7 कोहराम मचा रहा है। यह वायरल चीन में लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Dec 2022, 11:44 AM IST

How dangerous Omicrone BF7

How dangerous Omicrone BF7

महामारी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने इन दिनों कई देशों में कोहराम मचा रखा है। बीते कुछ दिनों से चीन में हालात बेकाबू हो गए है। चीन के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है। चीन में बीते कुछ दिनों से ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीएफ.7 कहर बरपा रहा है। चीन की राजधानी बीजिंग में करीब 70 फीसदी लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार इसको लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आइए जानते है विदेशों में तहलका मचाने वाला नया वेरिएंट भारत के लिए कितना खतरना है और इसके लक्षण क्या है।


कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट और उसके कई सब-वेरिएंट ने दुनियाभर में कहर मचाया था और अब ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीएफ.7 ने कोहराम मचा रखा है। बीएफ.7 से संक्रमित एक मरीज 10 से 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीएफ.7 का संक्रमण दर ओमिक्रॉन के बाकी अन्य वेरिएंट्स से बहुत ज्यादा ज्यादा है। इससे संक्रमित होने के बाद लक्षण दिखने का समय यानी इनक्‍यूबेशन पीरियड कम है। यह वैक्सीन ले चुके लोगों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुराने वेरिएंट से संक्रमण के बाद पैदा इम्‍युनिटी को भी आसानी से तोड़ रहा है।


दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोविड-19 का नया वेरिएंट बीएफ.7 को लेकर सभी का चिंता सजा रही है। नए वेरिएंट भारत के लिए कितना खतरनाक है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स की इस पर क्या राय है। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में इसका खतरा ज्यादा नहीं है, लेकिन सावधान रहने की बहुत जरूरत है। एंटी टास्क फोर्स के वरिष्ठ सदस्य और कोविड टीकाकरण अभियान के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि चीन की स्थिति से भारत को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अपने देश में वैसे हालात नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारत में बड़े स्तर पर टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के अंदर संक्रमण से लड़ने के लिए इम्युनिटी है। इसके साथ ही उन्होंने अलर्ट रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- 7 दिन में 10 हजार मौत, 36 लाख नए केस, पूरी दुनिया को फिर डरा रहा कोरोना


ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीएफ.7 तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये ज्यादा खतरनाक नहीं है। इसके लक्षण ओमिक्रॉन के पुराने वेरिएंट जैसे ही हैं। इस वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद मरीजों के गले में गंभीर संक्रमण, शरीर में दर्द, हल्का या बहुत तेज बुखार जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।


वैज्ञानिकों ने कहा है कि बीएफ.7 कई अन्य ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट की तुलना में पहले की बीमारियों या टीकाकरण से एंटीबॉडी से बच सकता है। अन्य सभी प्रकारों की तरह, ओमिक्रॉन बीएफ.7 के लक्षण समान हैं। इसके कारण शरीर में दर्द बहुत अधिक पीड़ादायक होता है। बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को भी सावधान रहना चाहिए। तीन दिन से ज्यादा बुखार है और बीएफ.7 के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत कोरोना टेस्ट कराना चाहिए।