आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों और कामों में होता है। सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के कामों में आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती है। सरकार की कई स्कीम्स का फायदा लेने के लिए भी आधार कार्ड ज़रूरी होता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल दूसरे कई डॉक्यूमेंट्स बनवाने के लिए भी किया जाता है। भारत में आधार कार्ड को एक पहचान पत्र भी माना जाता है। आजकल नए बने आधार कार्ड में लोगों को समस्या नहीं होती, पर पुराने बने आधार कार्ड में सभी को खराब फोटो की समस्या होती थी। पुराने आधार कार्ड में आई फोटो को कोई भी पसंद नहीं करता था। पहले इसका कोई समाधान नहीं था और इसे बदला नहीं जा सकता था। पर अब ऐसा किया जा सकता है और वो भी बड़ी ही आसानी से।