6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कराना हुआ अनिवार्य, इन स्टेप्स को फाॅलो कर जल्दी पूरी करिए प्रक्रिया

यदि आपने अभी तक अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक नहीं करवाया और प्रक्रिया समझने में दिक्कत हो रही तो हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के जरिए पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। इसके बाद आप इन स्टेप्स को फाॅलो कर घर बैठे इन दोनों दस्तावेजों को आपस में लिंक कर सकते हैं।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 3 Oct 2021, 2:15 PM IST

dl_aadhar.jpg

नई दिल्ली।

आधार कार्ड को दूसरे दस्तावेजों के साथ लिंक करना अनिवार्य हो गया है। इसमें पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल हैं। इन दस्तावेजों के लिंक करने के बाद ही इनसे जुड़े काम आसानी से किए जा सकेंगे। हालांकि, कुछ लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस को आधार के साथ लिंक करवाने की प्रक्रिया मालूम नहीं है, जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है।

ऐसे में यदि आपने अभी तक अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक नहीं करवाया और प्रक्रिया समझने में दिक्कत हो रही तो हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के जरिए पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। इसके बाद आप इन स्टेप्स को फाॅलो कर घर बैठे इन दोनों दस्तावेजों को आपस में लिंक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- UNGA के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने कहा- मुझे भारत में बनी कोविशील्ड लगी और मैं अब भी जिंदा हूं

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने के बाद एक से ज्यादा लाइसेंस रखने वालों पर लगाम लगेगी और कोई फर्जी लाइसेंस भी नहीं रख सकेगा। इसके अलावा इससे भ्रष्टाचार भी खत्म होगा और काम में पारदर्शिता आएगी। इन स्टेप्स की मदद से आप घर बैठे इन दोनों दस्तावेजों को आपस में लिंक कर सकते हैं।

लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले स्टेट परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं। यहां लिंक आधार पर क्लिक करके ड्रॉप-डाउन मेनू में से ड्राइविंग लाइसेंस को चुनें। इतना करने के बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालें और Get Details पर क्लिक करें। यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें।

यह भी पढ़ें:- ब्रिटेन ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की, कल से होगी लागू, जानिए क्या बनाए नियम

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सब्मिट पर क्‍लिक करें। इतना करने के बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा‌। अब OTP डालकर ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने के प्रोसेस को पूरा करें।