वहीं, एक दिन पहले भारत सरकार ने घोषणा की थी कि टीकाकरण होने के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के कदम के जवाब में भारत ने यह कदम उठाया। ब्रिटेन की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, भारत में प्रवेश के लिए नियम तय करने और उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी भारतीय अधिकारियों की है। हम उनके करीबी संपर्क में हैं और नियमों में कोई भी परिवर्तन होने की स्थिति में एफसीडीओ यात्रा परामर्श को अद्यतन किया जाएगा।