पप्पू यादव ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए झारखंड और महाराष्ट्र को बचाना होगा, मैं चाहता हूं कि हेमंत सोरेन बने रहें। मैं इन लोगों को नहीं जानता। मैं हमेशा लोगों के बीच रहता हूं, कोई भी आकर मुझे मार सकता है। अगर मैं मर गया तो क्या होगा, देश मर जाएगा? नहीं। मैं सच बोलता रहूंगा। सुरक्षा सरकार तय करती है, वही तय करेगी। मैंने अपनी सुरक्षा हटाने के लिए पहले ही पत्र लिख दिया है, मैं लोगों के बीच रहता हूं। मेरी परवाह मत करो, लोग मेरी परवाह करेंगे।