2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीजन की सबसे ठंडी सुबह, कश्मीर से दिल्ली तक सर्दी का ‘कोल्ड अटैक’, जानिए अपने राज्य का हाल

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में पिछले चार दिनों में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

2 min read
Google source verification
winter_cold_attack_9.jpg

Weather Update: देशभर में सर्दी अब अपना तेवर दिखाने लग गई है। बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड का कहर देखने का मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। वहीं, जम्मू-कश्मीर में तो पारा शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। दिल्ली-NCR का AQI गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है। इसके साथ ही विजिबिलिटी भी कम होने कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों दिनों सर्दी और तेज होने वाली है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।


दिल्ली : सीजन की सबसे ठंडी सुबह

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है। न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। आज सुबह के समय ठिठुरन का अहसास बढ़ा है।

दिल्ली का AQI पहुंचा गंभीर कैटेगरी में
दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। विजिबिलिटी भी कम होने के कारण रेल से लेकर हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक दिसंबर के पहले दस दिनों में प्रदूषण का स्तर पिछले छह वर्षों में सबसे कम है।

श्रीनगर में -4 पहुंचा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके साथ ही हवाओं के करण ठिठुरन ने लोगों के घरों से बाहर निकले पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा गुलमर्ग में पारा शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।

उत्तर भारत में सर्दी का सितम

मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का आगाज हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बीत दो दिनों से सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग