वहीं 13 सितंबर को ओडिशा और 13-14 सितंबर को कोंकण के अलावा गोवा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले पांच दिनों में पूरे भारत में छिटपुट बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों के लिए तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में 12 से 14 सितंबर तक केरल में, 13 और 14 सितंबर को दक्षिण कर्नाटक में और 14 सितंबर को तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होगी।