
IMD Twitter account hacked, Post deleted
भारतीय मौसम विभाग का ट्विटर हैन्डल आज शाम हैक हो गया जो अभी तक रिस्टोर नहीं हो पाया है। हैकर ने बिजनस कंपनी का विज्ञापन डाला है और IMD ने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। आप देख सकते हैं कि भारतीय मौसम विभाग के ट्विटर अकाउंट से फोटो हटा दी गई है और नाम की जगह एक डॉट का इस्तेमाल किया गया है।
इस घटना पर भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 'हमारा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और हम उसे रिस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं।' अभी भी अकाउंट हैक ही दिखा रहा है। IMD के अकॉउन्ट को हैक कर हैकर ने एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, 'Beanz ऑफिशियल कलेक्शन के लिए सेलिब्रेट करने के लिए हम सभी NFT ट्रेडर्स के लिए कम्यूनिटी में अगले 2 घंटे के लिए एयरड्रॉप खोल रहे हैं। '
इस पोस्ट के बाद कई लोगों को टैग करते हुए कई ट्वीट किये हैं। अभी तक हैक करने का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग इसे रिस्टोर करने के लिए पूरे प्रयास कर रहा हैपर इसमें कितना समय लगेगा फिलहाल कहना कठिन होगा।
बता दें कि साइबर हैकर्स ने शुक्रवार रात यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया था जिसे बाद में रिस्टोर कर लिया गया है। हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदल दी थी इसके बाद सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई ट्वीट भी किये थे।
Updated on:
9 Apr 2022, 11:02 PM IST
Published on:
9 Apr 2022, 10:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.