1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: बंगाल में 13 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, 20 जून को इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून

Weather Update Monsoon: जैसे ही मॉनसून ने केरल में दस्तक दी, उसके बाद से देश के लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि हमारे यहां कब मॉनसून आएगा ? देश के कई क्षेत्रों में मानसून कब आएगा, इसको लेकर अभी कोई सटीक पूर्वानुमान नहीं लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून के बाद नॉर्थ इंडिया मॉनसून का आगमन हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 10 Jun 2023, 12:03 PM IST

bengal_rain.jpg

Weather Update Monsoon: केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद अब पूरा भारत मॉनसून का इंतज़ार कर रहा है। गर्मी से परेशान लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि मॉनसूनी बारिश से गर्मी जाए और शुकून मिले। बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में 13 जून तक जमकर बारिश होने की संभावना है। इससे यहां के लोगों को राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया की मॉनसून आने के कारण नगालैंड, मेघालय एवं मिजोरम में अगले तीन दिन में और असम एवं अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार और सिक्किम में 10 जून तक भारी बारिश और उसके बाद 13 जून तक बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है।


मुंबई को करना होगा इंतजार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को भी मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है।मुंबई में भी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। मुंबई में मानसून की ऑफिसियल शुरुआत की तारीख 11 जून है, और पुणे के लिए यह 10 जून है। लेकिन अभी भी यहां लोगों को मॉनसून का और इंतजार करना होगा। महाराष्ट्र में 22 जून तक आंधी-तूफान को छोड़कर सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

15 जून तक दक्षिण कोंकण सहित पश्चिमी तट पर और 22 जून तक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का संकेत मिला है।बता दें कि. आम तौर पर मॉनसून 15 जून तक राज्य को कवर कर लेता था, लेकिन इस बार अपने नियमित तिथि तक मानसून आएगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता।

उत्तर भारत में 20 जून के बाद मिल सकती है राहत

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों को मानसून का इंतजार है। यहां मानसून का आगमन कब होगा, लोग इस बारे में जानना चाहते हैं। क्योंकि यहां के लोग भी झुलसाने वाली गर्मी से बेहद परेशान है, स्कूलों में गर्मी की छुट्टी में भी बच्चे कहीं घूम नहीं पा रहे, उन्हें घर में हीं समय बिताना पड़ रहा।

वेदर एजेंसी स्काईमेट से जुड़े मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत के मुताबिक मॉनसून उत्तर भारत में कब दस्तक देगा इसको लेकर अभी कोई सटीक पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन इसके 20 जून के बाद उत्तर भारत में दस्तक देने की उम्मीद है। ऐसे में यहां के लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

चक्रवात बिपरजॉय आज दिखाएगा रौद्र रूप

मौसम विभाग ने तूफानी चक्रवात बिपारजॉय को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अगले चौबीस घंटों में बिपारजॉय अत्यंत भीषण चक्रवाती में तब्दील होने की संभावना है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और केरल के तटीय क्षेत्रों में तेज गति की हवा के साथ बारिश होगी। IMD ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगली सूचना तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: अगले 36 घंटे में तूफान 'बिपोरजॉय' से भारी तबाही की आशंका, ये राज्य आ सकते हैं चपेट में