
IMD Weather Update
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की चपेट में है। घने कोहरे और शीतलहर से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने दिल्ली में नए साल की पहली तेज बारिश भी होने की भविष्यवाणी की है। वहीं यूपी-एमपी, राजस्थान और बिहार में भी ठंड का कहर बढ़ने वाला है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिहार और झारखंड में भी शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। बिहार में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने वाली है। तो आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।
पंजाब की बात करें तो आज कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर भी परेशान कर सकती है। 8 और 9 जनवरी को भी ऐसा ही आलम रहेगा।
हरियाणा में भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी। अगले दो दिन कोहरे के लिए ऑरंज अलर्ट घोषित किया गया है। चंडीगढ़ में भी आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
| दिनांक | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 8 जनवरी | 20 डिग्री सेल्सियस | 6-7 डिग्री सेल्सियस |
| 9 जनवरी | 20 डिग्री सेल्सियस | 6-7 डिग्री सेल्सियस |
| 10 जनवरी | 20 डिग्री सेल्सियस | 5 डिग्री सेल्सियस |
| 11 जनवरी | 16-17 डिग्री सेल्सियस | 8-10 डिग्री सेल्सियस |
| 12 जनवरी | 16-17 डिग्री सेल्सियस | 8-10 डिग्री सेल्सियस |
दिल्ली में आज ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा,कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। 11 और 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में आज यहां मौसम साफ रहेगा। कोहरा और शीतलहर की संभावना नहीं है। उत्तराखंड की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। कोहरे और शीतलहर या बारिश की कोई संभावना जताई नहीं गई है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में ठंड लोगों को परेशान कर रही है। आज पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 10 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर,भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है।
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 10 डिग्री सेल्सियस | 18 डिग्री सेल्सियस |
| नोएडा | 11 डिग्री सेल्सियस | 19 डिग्री सेल्सियस |
| गाजियाबाद | 10 डिग्री सेल्सियस | 18 डिग्री सेल्सियस |
| पटना | 10 डिग्री सेल्सियस | 17 डिग्री सेल्सियस |
| लखनऊ | 11 डिग्री सेल्सियस | 19 डिग्री सेल्सियस |
| जयपुर | 10 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
| भोपाल | 10 डिग्री सेल्सियस | 25 डिग्री सेल्सियस |
| मुंबई | 20 डिग्री सेल्सियस | 31 डिग्री सेल्सियस |
| अहमदाबाद | 12 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| जम्मू | 7 डिग्री सेल्सियस | 18 डिग्री सेल्सियस |
बिहार में आज IMD की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 और 8 जनवरी को बिहार के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही पटना, नालंदा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 7 जनवरी से ठंड का दूसरा दौर शुरू हो सकता है।
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जहां दिसंबर माह के अंत में तेज बारिश हुई उसके बाद कड़ाके की ठंड शुरू हुई अब एक बार फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है मौसम विभाग ने 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
संबंधित विषय:
Updated on:
7 Jan 2025, 11:43 AM IST
Published on:
7 Jan 2025, 10:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.