दरअसल, देशभर में आवारा श्वानों के काटने के चलते लोगों की जान आफत में आ रही है। यह मामले 2022 से जनवरी 2025 तक तेजी से बढ़े हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गुजरात और बिहार जैसे प्रदेशों में यह बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े इस गंभीर समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हालात यह है कि इस साल अकेले जनवरी में ही 4.30 लाख लोग आवारा श्वानों के शिकार हुए हैं। यह पिछले साल के मासिक औसत से 25 फीसदी ज्यादा है।