उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा कि भविष्य में हमें आराम से नहीं बैठना है बल्कि लगातार प्रयास करते रहना है ताकि हम जो बात कह रहे हैं, उसे पूरा कर सके। हमारा अतीत हमसे जुड़ा हुआ है और हम जो वचन लेते रहे हैं, उन्हें निभाना है। हमारे लिए एक नया इतिहास शुरू हो चुका है, एक ऐसा इतिहास, जिसके बारे में दूसरे लोग लिखेंगे।