27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी जीवन रक्षक दवाओं की नई खेप, काबुल पहुंची मेडिकल सहायता

India Humanitarian Aid: भारत ने अफगानिस्तान को जीवन रक्षक दवाओं और मेडिकल सामग्री की नई खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सहायता काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Sep 27, 2026

India Afghanistan news

काबुल पहुंची मेडिकल सहायता(फोटो-X/@MEAIndia)

India Afghanistan Aid: भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए अपनी मानवीय सहायता जारी रखते हुए जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक और खेप काबुल भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह सामग्री काबुल के एक सरकारी अस्पताल के लिए भेजी गई है। भारत की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अफगानिस्तान को लगातार मेडिकल सहायता दी जा रही है।

काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए भेजी गई मेडिकल खेप

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत से चिकित्सा सामग्री की एक और खेप काबुल पहुंच गई है। इसमें सरकारी अस्पताल के लिए जीवन रक्षक दवाएं और जरूरी मेडिकल सामग्री शामिल है। जायसवाल ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं अफगान लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रही हैं।

अगस्त और सितंबर में भी भेजी गई थी सहायता

भारत पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान को लगातार जरूरी दवाएं और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रहा है। 20 अगस्त को काबुल के एक सरकारी अस्पताल को जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की खेप सौंपी गई थी। इसके बाद सितंबर की शुरुआत में भारत ने मलेरिया, डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने के लिए अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय को 16 मीट्रिक टन से अधिक दवाओं और डायग्नोस्टिक किट भेजे थे।

जून में भी भेजी गई थीं 5 टन जरूरी दवाएं

भारत ने जून में भी काबुल को 5 टन आवश्यक दवाओं की खेप भेजी थी। यह सहायता अफगानिस्तान में स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दी गई थी। इससे पहले 22 मई को भारत ने अफगानिस्तान को 20 टन बीसीजी और टेटनस एवं डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन से जुड़ी जरूरी सामग्री भेजी थी। इसका उद्देश्य अफगान बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को सहायता देना था।

स्वास्थ्य और मानवीय सहायता पर भारत का जोर

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की अफगानिस्तान के साथ साझेदारी में मानवीय सहायता, विकास सहयोग और कूटनीतिक संपर्क अहम हिस्से हैं। मंत्रालय पहले भी कह चुका है कि अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंध पुराने हैं और हाल के समय में दोनों देशों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग