DRDO के अधिकारियों ने बताया कि इस मिसाइल का टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर तट पर एक युद्धपोत से हुआ। VL-SRSAM मिसाइल जहाज से दागे जाने वाला एक हथियार है जो अपनी तरफ आने वाले अलग-अलग तरह के हवाई खतरों को तेजी से बेअसर कर सकता है। परीक्षण के दौरान आज जहाज की तरफ तेजी के साथ आ रहे एक हवाई लक्ष्य को निशाना बनाया गया, जिसे इस मिसाइल ने सफलतापूर्वक और सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेदा।