1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coast Guard ने पाकिस्तान सेना द्वारा पकड़े सात भारतीय मछुआरों को बचाया, दो घंटे तक समंदर में चला खेल

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास पकड़े गए सात भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) के कब्जे से छुड़ा लिया है। आईसीजी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय तट रक्षक जहाज अग्रिम ने पाकिस्तानी जहाज PMS नुसरत का दो घंटे तक पीछा किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 19 Nov 2024, 10:41 AM IST

भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) के जहाज ‘अग्रिम’ ने दो घंटे तक पीछा करने के बाद पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) की नाव पीएमएस नुसरत से सात भारतीय मछुआरों को बचा लिया। सोमवार को यह जानकारी देते हुए आइसीजी ने बताया कि यह घटना रविवार को दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा के पास गुजरात तट के बीच समुद्र में हुई। क्षतिग्रस्त होकर डूबी मछुआरों की नाव काल भैरव के मछुआरों को पाकिस्तानी जहाज नुसरत ने पकड़ लिया। हालांकि, आइसीजी ने जहाज को रोक लिया और जहाज पर मौजूद कर्मियों को सातों भारतीय मछुआरों को छोड़ना पड़ा।

मदद की कॉल मिलते ही तुरंत कार्रवाई समुद्री सीमा रेखा के करीब तैनात जहाज पर तैनात जहाज ‘अग्रिम’ के तटरक्षक दल ने दोपहर में नो-फिशिंग जोन (एनएफजेड) के पास काम कर रही भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (आइएफबी) से संकट का संकेत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी। जहाज नुसरत ने पीछे हटने का प्रयास किया। हालांकि, भारतीय तटरक्षकों ने उसका पीछा करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे अपने मछुआरों को नहीं ले जाने देंगे।

ये भी पढ़े: Kerala Police: एंबुलेंस को रास्ता न देना पड़ा भारी, कार चालक पर पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन